Home » Uncategorized » राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अभिभाषण में दो स्कीमों का किया जिक्र, औरतों को मिलते हैं लाखों रुपये, आप भी उठा सकते है लाभ…..

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अभिभाषण में दो स्कीमों का किया जिक्र, औरतों को मिलते हैं लाखों रुपये, आप भी उठा सकते है लाभ…..

दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए बेटियों के लिए मोदी सरकार की दो योजनाओं का जिक्र किया. उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना और लखपति दीदी योजना के बारे में बात की. ये दोनों ही योजनाएं महिलाओं के लिए पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई थीं. अगर आप भी लाखों का फायदा लेना चाहते हैं तो इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं. 18वीं लोकसभा के गठन के बाद संसद की संयुक्त बैठक में मुर्मु का यह पहला संबोधन है. उन्होंने जिस सुकन्या समृद्धि योजना की बात की है वह 10 साल या उससे कम साल की अपनी बेटी के लिए ही खुलवाया जा सकता है. इसमें जो पैसा मिलता है वह बेटी के 21 साल की आयु हो जाने पर ही मिलता है. आप हर माह इसमें 250 रुपये से लेकर 1.50 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं. शुरु करने के बाद ज्यादा से ज्यादा 15 साल के लिए पैसे जमा किए जा सकते हैं. यह खाता नजदीकी पोस्ट ऑफिस, किसी भी बैंक में खुलवा सकते हैं. यह इनकम टैक्स के तहत पूरी तरह से टैक्स फ्री है. जिस दूसरी योजना का जिक्र उन्होंने किया है वह है लखपति दीदी योजना. मोदी सरकार की लखपति दीदी योजना दरअसल एक ऐसी स्कीम है जिसमें महिलाओं को अपना काम शुरू करने या बढ़ाने के लिए बिना ब्याज के लोन दिया जाता है. पूरी तरह से ब्याज मुक्त यह लोन अपनी तरह से अनोखा ही है जिस पर एक लाख रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक की रकम महिलाओं को दी जा सकती है. यह एसएचजी यानी सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा अंजाम दिया जाता है. इसके तहत सालाना एक लाख आय की कैलकुलेशन दरअसल कम से कम चार कृषि मौसमों या फिर व्यापार चक्रों के लिए की जाती है जिनकी औसत मासिक आय दस हजार रुपये से ज्यादा है, यह कैलकुलेशन आय के टिकाऊ होने के चलते रखी गई है. बिजनेस करने के लिए ट्रेनिंग देना, आपके सामान को बाजार तक पहुंचाना और जो जरूरी कौशल चाहिए होंगे, वे सब इस स्कीम के तहत दि जा सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]