Home » Uncategorized » सोलन कूडो अकेडमी के दो कूडो खिलाड़ियों प्रिया और विजय की आयकर विभाग में लगी सरकारी नौकरी….

सोलन कूडो अकेडमी के दो कूडो खिलाड़ियों प्रिया और विजय की आयकर विभाग में लगी सरकारी नौकरी….

Oplus_131072

सोलन: कूडो प्रतियोगिता में हिमाचल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर चमकाने वाले दो खिलाड़ियों का चयन आयकर विभाग मुंबई में हो गया है। जिसके चलते सोलन कूडो वारियर फैक्ट्री अकेडमी में ख़ुशी की लहर देखी जा रही है। आज दोनों खिलाड़ियों के सम्मान में अकेडमी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कूडो इण्डिया के हिमाचल अध्यक्ष अजय जसवाल , तकनीकी निदेशक संजय कुमार जसवाल ने सरकारी नौकरी हासिल करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके मंगल भविष्य की कामना भी की।कूडो इण्डिया के हिमाचल अध्यक्ष अजय जसवाल ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज उनके लिए बेहद गर्व की बात है कि उनके अकेडमी के दो खिलाड़ियों प्रिया थापा और विजय दीप जसवाल का सरकारी नौकरी के लिए मुंबई में चयन हुआ है उन्होंने कहा कि यह हिमाचल में पहली बार हुआ है कि किसी कूडो खिलाड़ी का चयन सरकारी नौकरी के लिए हो रहा है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपना पसीना बहा रहे थे। दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीते जिसके चलते आज इन खिलाड़ियों का चयन सरकारी नौकरी के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि जब सरकार खिलाड़ियों को इस तरह से प्रोत्साहित करती है तो अन्य खिलाड़ियों की भी खेल के प्रति और रुचि बढ़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]