Home » ताजा खबरें » Himachal Weather: हिमाचल में जल्द दस्तक देगा मानसून, दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम पूर्वानुमान..

Himachal Weather: हिमाचल में जल्द दस्तक देगा मानसून, दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम पूर्वानुमान..

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसून जल्द पहुंचने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार राज्य के कई भागों में 1 जुलाई तक लगातार बारिश जारी रहने की संभावना है।  28 व 29 जून के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज भी कई स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। शिमला में भी मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल के अनुसार 28 जून तक प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की संभावना है। मानसून इस वर्ष सामान्य तारीख को ही हिमाचल में प्रवेश कर सकता है।

उधर, सोमवार को कसौली में  58.6, पांवटा साहिब 42.0, नाहन 34.2, धर्मपुर 27.4, मंडी 15.8, सुंदरनगर 15.2, कटौला 14.4, बागी 8.9 और सोलन में 6.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। वहीं रिकांगपिओ, ताबो, बजौरा, बिलासपुर में अंधड़ चला। वहीं नेशनल हाईवे-707 गंगटोली और शिलाई के बीच भारी भूस्खलन होने के कारण बंद हो गया है।

कहां कितना न्यूनतम तापमान

शिमला में न्यूनतम तापमान 18.2, सुंदरनगर 19.3, भुंतर 18.9, कल्पा 13.6, धर्मशाला 22.4, ऊना 25.8, नाहन 24.4, केलांग 9.3, पालमपुर 20.5, सोलन 20.2, मनाली 13.6, कांगड़ा 24.0, मंडी 21.2, बिलासपुर 24.1, हमीरपुर, चंबा 20.5, डलहौजी 16.2, जुब्बड़हट्टी 22.1, कुफरी 16.3, कुकुमसेरी 6.7, नारकंडा 13.9, रिकांगपिओ 17.3, धौलाकुआं 25.4, बरठीं 23.4, समदो 15.8, कसौली 14.1, पांवटा साहिब 25.0, देहरा गोपीपुर 28.0, ताबो 13.1, मशोबरा 17.3, सैंज 18.7 और बजौरा में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *