Home » Uncategorized » NEET UG 2024: रिजल्ट पर विवाद से जुड़ी 3 याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

NEET UG 2024: रिजल्ट पर विवाद से जुड़ी 3 याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

NEET 2024 Controversy: NEET रिजल्ट के बाद दाखिल की गई तीन याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा. इन याचिकाओ में फिजिक्स वाला के फॉउंडर अलख पांडेय की याचिका पर भी सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी. अलख पांडे ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में नीट (यूजी) 2024 की परीक्षा प्रक्रिया और परिणामों की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एक कमेटी बनाने की मांग की है. याचिका में विशेषज्ञ समिति को एनईईटी परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया में सुधार लाने की मांग की गई है. याचिका में एनईईटी परीक्षा आयोजित करने की प्रक्रिया को और मजबूत करने की मांग की गई है. जबकि इसके साथ दूसरी याचिकाओं मे NEET की परीक्षा को रद्द करने और काउंसिलिंग पर रोक लगाने की मांग भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *