Home » Uncategorized » हिमाचल में मुख्यमंत्री के गृह जिला के SP की ट्रांसफर, भगत सिंह को दी कमान, पदम चंद को भेजा गया पंडोह बटालियन…..

हिमाचल में मुख्यमंत्री के गृह जिला के SP की ट्रांसफर, भगत सिंह को दी कमान, पदम चंद को भेजा गया पंडोह बटालियन…..

शिमला: हिमाचल सरकार ने देर रात दो IAS के तबादला आदेश जारी किए है। आदर्श चुनाव आचार संहिता हटते ही सरकार ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) हमीरपुर पदम चंद को बदल डाला है। सरकार ने आईएएस पदम चंद को अब कोमांडेंट तीसरी आईआरबी बटालियन पंडोह मंडी लगाया है।वहीं कमांडेंट तीसरी आईआरबीएन बटालियन पंडोह एवं एसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो मंडी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे 2015 बैच के आईपीएस भगत सिंह को एसपी हमीरपुर लगाया है। इसे लेकर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने देर रात आदेश जारी कर दिए है।

भगत नेगी को बीते 22 मार्च को ही एसपी एसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो मंडी एडिशनल चार्ज दिया गया था। अब सरकार ने उन्हें मुख्यमंत्री के गृह जिला में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *