Lok Sabha Election Results 2024 LIVE: लोकसभा चुनाव के रिजल्ट सामने आने के बाद अब सरकार बनाने की बारी है। एनडीए के पास 293 सीटें है। उम्मीद लगाई जा रही है कि तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। एनडीए की बैठक में सरकार गठन पर चर्चा होगी। वहीं, आई.एन.डी.आई. गठबंधन की बैठक में विपक्षी नेता आगे की रणनीति बनाएंगे। कैबिनेट ने आज की बैठक में राष्ट्रपति को 17वीं लोकसभा को तत्काल प्रभाव से भंग करने की सलाह दी है। राष्ट्रपति ने कैबिनेट की सलाह स्वीकार कर ली है और 17वीं लोकसभा को भंग करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में इन नेताओं को मिला निमंत्रण
8 जून कार्यवाहक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेकर भारत की कमान संभालने जा रहे हैं। बता दें कि नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पड़ोसी देशों के नेताओं को भी आमंत्रण भेजा जा चुका है।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना (Sheikh Hasina in Narendra Modis Oath Ceremony) और श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे (Sri Lankan President Ranil Wickremesinghe) उन विदेशी नेताओं में शामिल हैं जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण (Oath Ceremony Of Narendra Modi) समारोह में भाग लेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निवर्तमान केंद्रीय मंत्रिपरिषद के लिए राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज का आयोजन किया।





