Home » Uncategorized » Lok Sabha Elections 2024 Live Updates: NDA ने नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना, 8 जून को मोदी 3.0 का शपथग्रहण संभव

Lok Sabha Elections 2024 Live Updates: NDA ने नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना, 8 जून को मोदी 3.0 का शपथग्रहण संभव

सरकार बनाने की कवायद शुरू, आज NDA और INDIA गठबंधन की बैठक

दिल्ली : लोकसभा चुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं, 543 सीटों में से NDA को 292 मिली हैं, जबकि I.N.D.I.A के खाते में 233 सीटें आईं हैं. BJP 272 के बहुमत आंकड़े से पीछे भले रह गई है, लेकिन सरकार NDA ही बनाएगी, ये PM मोदी दावा कर चुके हैं. लोकसभा चुनाव परिणाम आने बाद केंद्र में नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं. आज दिल्ली में मोदी कैबिनेट की आखिरी बैठक सुबह 11:30 बजे हुई. इसमें 17वीं लोकसभा को भंग करने का प्रस्ताव पारित किया गया. इसके बाद प्रधानमंत्री आवास लोक कल्याण मार्ग पर NDA घटक दलों की बैठक हुई. इस बैठक में नीतीश कुमार, चंद्रबाबू नायडू, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान और एकनाथ शिंदे शामिल हुए. NDA 8 जून को सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है. राष्ट्रपति भवन में शपथ की तैयारियां शुरू हो गई हैं. आम लोगों के लिए 9 जून तक इसे बंद कर दिया गया है. दूसरी तरफ I.N.D.I.A. गठबंधन की भी दिल्ली में बैठक बुलाई गई. राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे अपने साथियों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं.

I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक के बाद का बयान

आज की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई और सुझाव आए

हम BJP के फासीवादी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे

हम सही समय आने पर जरूरी फैसले करेंगे

हमने लोगों से जो वादे किए हैं उसे पूरा करने की दिशा में काम करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी नरेंद्र मोदी और NDA को बधाई दी

नरेंद्र मोदी और NDA को जीत की बधाई. अब जब हम असीमित संभावनाओं के साझा भविष्य की तरफ बढ़ रहे हैं, तब भारत और अमेरिका के बीच दोस्ती और गहरी हो रही है.

जो बाइडेन, अमेरिकी राष्ट्रपति

व्लादिमीर पुतिन ने नरेंद्र मोदी को बधाई दी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नरेंद्र मोदी को चुनाव जीतने पर बधाई दी है. उन्होंने खत में लिखा, ‘भारतीय जनता पार्टी की जीत पर मेरी बधाई स्वीकार करें. इस मतदान ने आपकी अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ के साथ-साथ, आपके भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास को तेज करने के मकसद और वैश्विक स्तर पर भारत के हितों की रक्षा के लिए मिल रहे समर्थन की पुष्टि की है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12