. फडणवीस के इस्तीफे की पेशकश से योगी पर बढ़ेगा सियासी दबाव? UP में BJP के हश्र के बाद CM की कुर्सी पर सवाल
दिल्ली: लोकसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है. महाराष्ट्र में बीजेपी सिर्फ 9 सीट जीतने में कामयाब हो पाई, जबकि वह 28 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. महाराष्ट्र में बीजेपी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ली है. इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम पद से मुक्त करके संगठन में काम करने की अपील अपने शीर्ष नेतृत्व से की है.
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में मिली हार मेरी जिम्मेदारी है, ये सेट बैक जो हुआ है उसकी जिम्मेदारी मेरी है… मैं इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं… मैं शीर्ष नेतृत्व से अपील करूंगा कि मुझे राज्य सरकार में दी गई सरकार की जिम्मेदारी से मुक्त करें… मै पार्टी में संगठन के लिए पूरे तरीके से काम करना चाहता हूं… आने वाले से विधान सभा चुनाव के लिए पूरे समय काम करूंगा. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में बीजेपी, शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) ने मिलकर चुनाव लड़ा था. बीजेपी 28 सीटों पर लड़ी थी, जबकि शिवसेना 15 और एनसीपी 4 सीटों पर लड़ी थी. इसमें से बीजेपी 9, शिवसेना 7 और एनसीपी 1 सीट जीतने में कामयाब हुई. यानि महाराष्ट्र में एनडीए 17 सीट पर ही सिमट गई।





