Home » Uncategorized » क्या चुनाव रिजल्ट के बाद गिर जाएगी सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार, एक्सिस माई इंडिया के आंकड़ों ने चौंकाया….

क्या चुनाव रिजल्ट के बाद गिर जाएगी सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार, एक्सिस माई इंडिया के आंकड़ों ने चौंकाया….

शिमला: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर एग्जिट पोल्स पूर्वानुमान आने के बाद से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक बार​ फिर बनती नजर आ रही है. हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों और विधानसभा उपचुनाव वाली छह सीटों पर भी बीजेपी के जीत के पूर्वानुमान है. एक्सिस माई इंडिया का दावा है कि अगर ऐसा हुआ तो हिमाचल में सुखू सरकार गिर सकती है. दरअसल, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की छह सीटों पर 1 जून को लोकसभा चुनाव के साथ उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था. ​एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुमानों ने कांग्रेस को एक और झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हिमाचल विधानसभा उपचुनाव में 6 में से 5 सीटों पर जीत की संभावना जताई है. एक्सिस माई इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक विधानसभा उपचुनाव में पांच सीटों पर बीजेपी के जीतने की संभावना है. एक सीट पर कड़ी टक्कर है. साफ है कि एग्जिट पोल सही साबित हुए तो हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुखू के नेतृत्व वाली राज्य सरकार गिर सकती है. हिमाचल विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान 1 जून लोकसभा चुनावों के साथ-साथ छह सीटों पर हुआ था। उपचुनाव वाली सीटों में धर्मशाला, लाहौल और स्पीति, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट और कुटलेहर शामिल थे। लाहौल और स्पीति में 73.72 प्रतिशत, कुटलेहर में 71.40 प्रतिशत, गगरेट में 68.28 प्रतिशत, धर्मशाला में 66.27 प्रतिशत, सुजानपुर में 63 प्रतिशत और बड़सर में 50 प्रतिशत मतदान हुआ था. हिमाचल में जिन छह सीटों पर विधानसभा चुनाव उपचुनाव हुए, वहां विधायकों को बजट के दौरान सुक्खू सरकार के पक्ष में मतदान करने के लिए पार्टी व्हिप का उल्लंघन करने के कारण विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया. उसके बाद ये सीटें खाली हो गई थी. इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका उस समय लगा था जब फरवरी 2024 में राज्यसभा उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी क्रॉस वोटिंग के कारण बीजेपी के हर्ष मल्होत्रा से हार गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]