Home » Uncategorized » यूपी में मतगणना को लेकर कांग्रेस की आक्रामक रणनीति…..

यूपी में मतगणना को लेकर कांग्रेस की आक्रामक रणनीति…..

दिल्ली: लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल आ चुके हैं. एग्जिट पोल के रुझानों से भड़के INDI गठबंधन के नेताओं ने आंकड़ों को सिरे से खारिज कर दिया. साथ ही मंगलवार को होनी वाली मतगणना को लेकर राज्य मुख्यालय से लेकर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय तक विशेषज्ञों की टीम तैनात करने का दावा किया. वहीं यूपी कांग्रेस ने तो ‘हल्ला बोल’ टीम तैनात करने का दावा किया. ऐसे में उनकी इस आक्रामक रणनीति पर सवाल भी उठ रहे हैं. यूपी कांग्रेस के मीडिया प्रमुख डॉ सीपी राय ने INDI गठबंधन की मतगणना को लेकर तैयारियां क्या हैं, इसकी जानकारी साझा की. उन्होंने दावा किया क गठबंधन के सभी दलों ने हर तरह से तैयारी कर ली है. काउंटिंग स्थल से लेकर प्रदेश और देश की राजधानी तक सभी विशेषज्ञ और बड़े नेता एक-दूसरे से जुड़े रहेंगे. यही नहीं जिले, स्टेट और नेशनल लेवल पर वार रूम ,लीगल दस्ता की तैनाती की गई है. मतगणना स्थल पर हल्ला बोल टीम, आंदोलन और घेराव का दस्ता हर वक्त मुस्तैद रहेगा. हल्ला बोल टीम और आंदोलन दस्ता की तैनाती को लेकर एक तरफ जहां सवाल उठ रहे हैं. वहीं कांग्रेस के नेताओं का दावा है कि ये देश और संविधान बचाने का चुनाव है, इसलिए कोई भी हेराफेरी और बेईमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ये चुनाव जनता ने खुद लड़ा है, इसलिए जनता हर स्तर पर खड़ी मिलेगी.

एग्जिट पोल में भाजपा की बड़ी जीत का दावा
दरअसल, एग्जिट पोल आने के बाद विपक्षी दलों ने नए सिरे से रणनीति तैयार की है. तमाम एग्जिट पोल में भाजपा और उसके सहयोगियों को साढ़े तीन सौ से लेकर चार सौ सीट तक मिलता हुआ दिखाया गया है. वहीं यूपी में भाजपा 62 से 72 सीटें तक जीत सकती है. ऐसा करीब करीब हर एग्जिट पोल ने अनुमान जताया है. यूपी में लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी. इसके लिए प्रदेश के 75 जिलों में 81 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. मतगणना स्थलों की हर गतिविधि सीसीटीवी में कैद में होगी. मतगणना ठीक से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की तैनाती भी की गई है. लोकसभा चुनाव में कुल 851 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें 771 पुरुष और 80 महिला हैं. सबसे अधिक 28 प्रत्याशी घोसी लोकसभा क्षेत्र में और सबसे कम 4 प्रत्याशी कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में हैं. ऐसे में इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मंगलवार यानी 4 जून को होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]