Home » Uncategorized » गर्मी से राहत पाने के लिए मनाली का रुख कर रहे पर्यटक…

गर्मी से राहत पाने के लिए मनाली का रुख कर रहे पर्यटक…

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मैदानी इलाकों में गर्मी का आलम लगातार जारी है। इसी के चलते पर्यटक पहाड़ों की तरफ रुख कर रहे हैं। वहीं, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में वृद्धि या गिरावट की संभावना कम है। प्रदेश में निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा, जबकि अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहेगा। इसी के चलते कुल्लू मनाली की ठंडी वादियों में इन दिनों पर्यटकों का आना जारी है। होटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि मनाली में 90 प्रतिशत होटल बुक हो चुके हैं और जून महीने में भी अधिकतर होटल की बुकिंग हो चुकी है। मैदानी इलाकों में बढ़ती गर्मी व लू चलने से लोग कुल्लू मनाली की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं अधिकतर पर्यटक कुल्लू मनाली में बहती ब्यास नदी के ठंडी जल धारा का लुत्फ ले रहे है। मौसम को लेकर विभाग ने अभी अधिक बदलाव की संभावना नहीं जताई है। साथ ही मैदानी इलाकों में लोगों को अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। लोग गर्मी और लू से बचने के लिए कुल्लू मनाली की ओर रुख कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]