Home » Uncategorized » काफल खाने जंगल में गए थे लोग, नजारा देखते ही उड़ गए होश, बुलानी पड़ी पुलिस

काफल खाने जंगल में गए थे लोग, नजारा देखते ही उड़ गए होश, बुलानी पड़ी पुलिस

Oplus_131072

मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक युवक की लाश मिली है. युवक का शव जंगल से बरामद किया गया है. शव गलने-सड़ने लग गया था और आसपास मक्खियां भिनभिना रही थी. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. जानकारी के अनुसार, मंडी जिले के उपमंडल गोहर के नेहरा पंचायत (चौलचौक) के पास लगते जंगल बनी का गलु में संदीप का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है. उल्लेखनीय है कि रविवार के दिन यँहा के ग्रामीण काफ़ल खाने के लिए पास लगते जंगल में गए हुए थे. जैसे ही वे काफ़ल खाने के लिए काफ़ल के पेड़ के पास पहुंचे ही थे कि बदबूदार डेड बॉडी देख उनके होश उड़ गए. ग्रामीणों ने बताया कि करीब 5 बजे शाम संदीप की गलीसड़ी डेड बॉडी को देखा. शव की हालत बहुत खराब थी. ऐसा लगता है था कि जंगल मे यह शव सप्ताह भर से जंगल में पड़ा हुआ है. स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पंचायत प्रधान सोनिया को दी. सूचना मिलते ही गोहर पुलिस मौके पर पहुँच गई व जाँच में जुट गई है. थाना प्रभारी गोहर लाल चंद टीम्स सहित मौके पहुँचे. छानबीन के दौरान ग्रामीणों की मदद से पाया गया कि डेड बॉडी संदीप की है. संदीप चौलचौक में कबाड़ का काम करता और चौलचौक में ही किराए पर कमरा लेकर कुछ समय से रहता था. शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाया जा रहा है. संदीप की मौत किन कारणों से हुई है पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है. थाना प्रभारी गोहर लाल चंद का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]