Home » Uncategorized » शिक्षा खण्ड सोलन के अंतर्गत आने वाली सभी केंद्र पाठशालाओं के केंद्र अध्यक्षों की बैठक हुई आयोजित…

शिक्षा खण्ड सोलन के अंतर्गत आने वाली सभी केंद्र पाठशालाओं के केंद्र अध्यक्षों की बैठक हुई आयोजित…

सोलन : राजकीय केंद्र प्राथमिक पाठशाला सोलन,शिक्षा खण्ड सोलन में खंड सोलन के अंतर्गत आने वाली सभी केंद्र पाठशालाओं के केंद्र अध्यक्षों की एक बैठक आज आयोजित की गई जिसमे ब्लॉक एलीमेंट्री एजुकेशन ऑफिसर सोलन हरि राम चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से सर्व शिक्षा अभियान के तहत पाठशालाओं को दी जाने वाली ग्रांट्स को खर्च किए जाने वाले दिशा निर्देश दिए गए। वहीं सभी पाठशाला प्रभारी को आदेश दिए गए कि वह 31 मार्च से पहले सभी ग्रांट्स को दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार खर्च कर लें साथ ही साथ मिड डे मील के बारे में भी विस्तृत रूप से चर्चा की गई। क्लस्टर सिस्टम के बारे में अध्यापकों के संदेह दूर किए गए प्रथम संस्था द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम ” पहली शिक्षक मां ” के बारे में भी खंड के अध्यापकों को जानकारी एवं निर्देश दिए गए कि इस बारे में प्रत्येक महीने के चौथे शनिवार को एक बैठक करना लाजमी है और इस बारे में कोई भी चूक होने पर जिम्मेवार अध्यापक स्वयं ही इसके उत्तरदाई होंगे। आज ही केंद्र प्राथमिक पाठशाला सोलन में कार्यरत अध्यापिका रमा शर्मा जेबीटी जो की 31 मार्च 2024 को सेवानिवृत होने जा रही हैं के सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन भी किया गया है। इस समारोह में विशेष तौर से खण्ड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी हरि राम चंदेल प्राथमिक शिक्षक संघ खंड सोलन के अध्यक्ष राजकुमार, राज्य कार्यकारिणी से किशोरी लाल राणा, बाबूराम, खंड प्राथमिक शिक्षक संघ की वरिष्ठ उप प्रधान बिंदु महाजन, स्थानीय केंद्र पाठशाला के सभी अध्यापक और एसएमसी के सदस्य भी मौजूद रहे। तथा सभी ने इस कार्यक्रम में अपनी-अपनी शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में अपने संबोधन द्वारा सभी का स्वागत किया गया एवं अध्यपिका को उन की सेवा निवृति के लिए शुभकामनाएं भी दी गई। उन्होंने बताया कि रमा शर्मा एक कर्मठ एवं निष्ठावान अध्यापिका रही है इन्होंने अपना सेवा काल के दौरान बहुत ही सराहनीय कार्य किया है तथा भिन्न-भिन्न पाठशालाओं में अपने अध्यापन कार्य के द्वारा बच्चों के जीवन को निखार व संवार कर समाज में एक अच्छी पहचान दी है। इन की कमी शिक्षा खण्ड सोलन को खलती रहेगी। हम सभी उनके उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की ईश्वर से कामना करते हैं तथा पूरे परिवार को इस सुअवसर पर शुभकामनाएं देते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *