Home » Uncategorized » Himachal Pradesh के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बिलासपुर पहुंच स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण…

Himachal Pradesh के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बिलासपुर पहुंच स्ट्रॉन्ग रूम का किया निरीक्षण…

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग बिलासपुर जिला के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने बिलासपुर व नैनादेवी में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया. वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल विद्यालय बिलासपुर में स्थापित स्ट्रॉन्ग रूम में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और VVPAT के रख-रखाव और उसकी सुरक्षा के लिए प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों का भी निरीक्षण किया. इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने 01 जून को बिलासपुर में होने वाले लोकसभा चुनाव से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक और अध्यक्षता की. समीक्षा बैठक के दौरान मनीष गर्ग ने उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग लगातार चुनाव से संबंधित दिशा-निर्देशों को अपडेट कर रहा है, इसीलिए सभी अधिकारी वर्तमान में जारी दिशा-निर्देशों के साथ अपडेट रहें. उन्होंने मतदाता पंजीकरण, मतदान प्रतिशतता में बढ़ोतरी की संभावनाओं और मतदान केंद्रों पर आवश्यक प्रबंधों को लेकर भी अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की. सर्विस वोटर्स, दिव्यांग मतदाताओं और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं के मतदान के संबंध में भी उन्होंने दिशा-निर्देश जारी किए, वहीं उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त व्यवस्था के साथ ही पिछले चुनाव में कम मतदान प्रतिशतता वाले मतदान केंद्रों पर विशेष रूप से फोकस किए जाने के अधियाकारियों को निर्देश दिए। वहीं बैठक में ट्रांसपोर्ट प्लान, मतदान केंद्रों में बिजली, पेयजल, रैंप और फर्नीचर आदि की भौतिक स्थिति, ईवीएम-वीवीपैट जागरुकता के लिए मोबाइल वैन की स्थिति संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. उन्होंने बिलासपुर जिला में आदर्श आचार संहिता की अनुपालना के लिए सभी टीमें हर समय सक्रिय रहने और फील्ड में उड़नदस्तों की नियमित रूप से मूवमेंट के भी निर्देश दिए. वहीं बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक, तहसीलदार विजय शर्मा, नायब तहसीलदार चुनाव विजय शर्मा, जिला जनसंपर्क अधिकारी एवं सदस्य सचिव एमसीएमसी, एपीआरओ एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी हेमंत नेगी सहित चुनाव विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *