Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री सुकखु की अनुभवहीनता व कांग्रेस की अंतर्कलह से प्रदेश में अस्थिरता की स्थिति : बिक्रम ठाकुर

मुख्यमंत्री सुकखु की अनुभवहीनता व कांग्रेस की अंतर्कलह से प्रदेश में अस्थिरता की स्थिति : बिक्रम ठाकुर

शिमला : भाजपा के वरिष्ठ नेता हमीरपुर संसदीय क्षेत्र प्रभारी बिक्रम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपना कुनबा संभालना चाहिए और भाजपा की चिंता छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने कहा हारे नकारे ऐसे नेता आज उन्हें राजनीति सिखाना छोड़ दे जो बार -बार जनता द्वारा नकार दिए गए हो। जो अपने विधानसभा क्षेत्र में कोई अस्तित्व नहीं रखते वो प्रदेश की राजनीति के विश्लेषक बनने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें चेताते हुए पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कांग्रेस एक डूबता जहाज है जिस से हर कोई समय रहते कूदना चाहता है। जिस तरह का घटनाक्रम हिमाचल में घटा कि सतारूढ़ पार्टी के विधायक असंतोष की स्थिति में पार्टी से पलायन कर जाते हैं जबकि निर्दलीय ने भी सरकार के प्रति असंतोष व्यक्त किया ऐसा आज तक के इतिहास में कभी नहीं हुआ था। पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि यह सरकार वेंटिलेटर पर है और वेंटिलेटर पर ही रहेगी कांग्रेस जितना मर्जी प्रयास कर ले पर सरकार की स्थिति ठीक होना असंभव लग रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हालत डूबते हुए जहाज की तरह है और ऐसा लगता है कि यह जहाज जल्दी ही डूब जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में उनके नेता चुनाव लड़ना नहीं चाहते हैं। जहां भाजपा प्रदेश में अपने चारों टिकटों की घोषणा कर चुके हैं वहीं कांग्रेस एक भी सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है । कांग्रेस के नेता चुनाव लड़ने से मना कर रहे हैं, कई स्थानों पर तो टिकट वापिसी का दौर भी चला है।उन्होंने कहा कि जिस संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ही चुनाव नहीं लड़ना चाहती तो उससे संगठन की ताकत क्या रह गई होगी वह जग जाहिर है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में इस बार भी चारों की चारों सीटें भारतीय जनता पार्टी रिकॉर्ड मार्जिन से जीतेगी। हिमाचल में अबकी बार 4/4 एनडीए 400 पार, बीजेपी 370 पार और फिर एक बार मोदी सरकार इस लक्ष्य के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]