Home » Uncategorized » होली पर डांस के दौरान भिड़े दो पक्ष, मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल…

होली पर डांस के दौरान भिड़े दो पक्ष, मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल…

नेशनल डेस्क: यूपी केबिजनौर में होली खेलने के दौरान दो पक्षों में बवाल हो गया. मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से 10-12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. अब इस मामले में बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी प्रतिक्रिया दी है. दरअसल, पूरा मामला नजीबाबाद के गांव मुख्तियारपुर का है जहां होली पर डांस करने को लेकर अलग-अलग जातियों के लोगों के बीच हुए संघर्ष में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. मारपीट में किसी का सिर फट गया तो कोई लहूलुहान हो गया. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार, नजीबाबाद के गांव मुख्तारपुर में 25 मार्च को रंग खेलने के दौरान गांव में एक घर के बाहर स्पीकर बॉक्स बज रहा था, जिस पर कुछ युवा डांस कर रहे थे. इस दौरान डांस करते हुए दलित पक्ष का एक लड़का भी वहां पहुंच गया. तभी गाने को लेकर विवाद हो गया. पहले दोनों पक्षों के युवकों को वहां से समझ कर भेज दिया गया लेकिन बाद में फिर से दोनों पक्ष भिड़ गए. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया, जिसमें आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए है।

दोनों पक्ष से लोग घायल हुए 
पहले इस मामले में दलित पक्ष बाबूराम की ओर से दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया. फिर चौहान पक्ष की ओर से भी मुकदमा लिखवाया गया है. फिलहाल, दोनों तरफ के लोग घायल हुए हैं. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. वहीं, पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है. ज़िला बिजनौर में नजीबाबाद के मुखत्यारपुर गाँव में सामंती तत्वों द्वारा दलित परिवारों पर प्राणघातक हमले में अनेक लोगों के घायल होने की घटना गंभीर व अति-दुःखद। सरकार एससी/एसटी एक्ट के तहत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ताकि चुनावी माहौल न बिगड़े। चुनाव आयोग भी इसका संज्ञान ले। एसपी सिटी संजीव वाजपेई के मुताबिक, इस मामले में पहले दलित पक्ष की ओर से मुकदमा लिखा गया बाद में चौहान पक्ष की ओर से, क्योंकि दोनों पक्ष से लोग घायल हुए हैं. दोनों मुकदमों में 10 से 12 लोग नामजद हैं. मामले की जांच की जा रही है.

मायावती की प्रतिक्रिया
मामले में मायावती ने सोशल मीडिया पर लिखा- “ज़िला बिजनौर में नजीबाबाद के मुखत्यारपुर गांव में सामंती तत्वों द्वारा दलित परिवारों पर प्राणघातक हमले में अनेक लोगों के घायल होने की घटना गंभीर व अति-दुःखद. सरकार एससी/एसटी एक्ट के तहत दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे ताकि चुनावी माहौल न बिगड़े. चुनाव आयोग भी इसका संज्ञान ले.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में माथा टेका, 25 लाख रुपये देने की घोषणा की कृष्णा नगर के परिवारों के कल्याण के लिए योजना बनाने पर विचार करेगी सरकारः मुख्यमंत्री

[adsforwp id="47"]