सोलन: हिमाचल प्रदेश सरकार योजना विभाग कंडाघाट उप-मंडल, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश की उप-मंडल स्तरीय योजना, विकास और 20-सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति के गठन के संबंध में इस विभाग की सभी पिछली अधिसूचनाओं को निरस्त करते हुए, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश ने उप-मंडल का गठन किया है। जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश के कंडाघाट उपमंडल की विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। जिसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन सचिव अजय शर्मा को गैर अधिकारिक सदस्य के रूप में कमेटी में नियुक्त किया गया है। देवेश कुमार, आईएएस) प्र. सचिव (योजना), हिमाचल प्रदेश सरकार, शिमला के आदेश अनुसार वीरवार को आदेश जारी किए गए। अजय शर्मा ने समस्त चायल टीम की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ कर्नल धनी राम शांडिल, जिला सोलन कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार, बी सी सी सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर का धन्यवाद किया।





