Home » Uncategorized » डीआईएसई के उपयोग पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित…

डीआईएसई के उपयोग पर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित…

सोलन: आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत उपायुक्त कार्यालय सोलन के सभागार में आज डाईस वेब (डीआईएसई) सॉफ्टवेयर के सम्बन्ध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय कुमार यादव ने की।

अजय कुमार यादव ने कार्यशाला में डीआईएसई सॉफ्टवेयर के बारे में नोडल अधिकारियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। इनमें ज़िला सोलन के विभिन्न बैकों, केन्द्रीय कार्यालयों तथा प्रदेश सरकार के नॉन-ट्रेज़री विभागीय कार्यालयों के नोडल अधिकारी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि डाईस वेब आधारित कम्प्यूटर एप्लीकेशन है जोकि निर्वाचन विभाग द्वारा ज़िला स्तर पर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों का डाटा एकत्र करने में प्रयोग में लाया जा रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए अपने कार्यालय के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का डाटा डीआईएसई सॉफ्टवेयर में 31 मार्च, 2024 तक सावधानी से व त्रुटिरहित दर्ज करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर तहसीदार निर्वाचन ऊषा चौहान, ज़िला सूचना अधिकारी संजीव कुमार, नायब तहसीदार दीवान सिंह तोमर, सहायक ज़िला सूचना अधिकारी श्वेतांश शशांक सहित निर्वाचन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *