Home » Uncategorized » शिमला से देश की राजनीतिक हलचल पर नजर रखेंगी प्रियंका गांधी, हिमाचल सियासी संकट पर भी लिया फीडबैक…

शिमला से देश की राजनीतिक हलचल पर नजर रखेंगी प्रियंका गांधी, हिमाचल सियासी संकट पर भी लिया फीडबैक…

Himachal Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी रणनीति बनाने में जुटी हैं. बैठकों का दौर भी जारी है. इसी बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को शिमला पहुंचीं. प्रियंका गांधी कुछ दिनों तक शिमला में रहकर ही देश की राजनीति पर नजर रखने वाली हैं. वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से हिमाचल के राजनीतिक घटनाक्रम पर भी अपडेट लिया. सूत्रों की मानें तो प्रियंका गांधी हिमाचल में जो राजनीतिक संकट पैदा हुआ था, उसको लेकर कांग्रेस के नेताओं से बातचीत करेगी. वहीं उन्होंने हिमाचल के राजनीतिक संकट को लेकर दिल्ली के नेताओं से बातचीत की. इससे पहले मंगलवार को प्रियंका गांधी के मंगलवार को शिमला पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन बैठकों की व्यवस्ता की वजह से वे नहीं आ पाई थी.

 

कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग से खड़ा हुआ संकट

 

बता दें कि राज्यसभा चुनाव के समय कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी. इसकी वजह से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी की हार हुई थी और बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन जीत गए थे. इसके बाद कांग्रेस ने सभी छह विधायकों को अयोग्य करार दे दिया था. हिमाचल में सियासी संकट को शांत करने के लिए हाईकमान ने सत्ता और संगठन में सामंजस्य स्थापित करने के लिए समन्वय समिति बनाई है.

प्रतिभा सिंह का मंडी सीट से चुनाव लड़ने से इनकार

वहीं अब हिमाचल में एक और संकट आ खड़ा हुआ है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने मंडी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. यहीं नहीं उन्होंने हिमाचल में कांग्रेस की स्थिति ठीक नहीं होने की बात कहते हुए कार्यकर्ताओं की नाराजगी की बात को फिर दोहराया है. हाईकमान की तरफ से बार-बार सभी विधायकों को एकजुट रहने और मुख्यमंत्री को मजबूत करने की बात कही जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *