- 23 मार्च तक अर्जित अवकाश पर हैं नवीन तंवर
- एक-दो दिनों के भीतर सरकार नवीन तंवर के खिलाफ कार्रवाई करेगी
शिमला : दूसरे की जगह परीक्षा देने के लिए दोषी पाए गए हिमाचल काडर के आइएएस अधिकारी नवीन तंवर के संबंध में प्रदेश सरकार ने सीबीआई, केंद्रीय जांच ब्यूरो से जानकारी मांगी है। इस मामले में सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से सीबीआई को लिखा गया है कि ये बताया जाए कि समाचार पत्रों में जिस आईएएस अधिकारी का मामला प्रकाश में आया है।
23 मार्च तक अर्जित अवकाश पर नवीन तंवर
ये आईएएस हिमाचल काडर का है। कार्मिक विभाग की ओर से फाइल तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। जिसमें नवीन तंवर को नोटिस देकर पूछा जाएगा कि वे वही व्यक्ति हैं, जिसने दूसरे की जगह परीक्षा दी थी। इसके बाद उनके खिलाफ आगे की प्रशासनिक कार्रवाई शुरू होगी। फिल लहाल नवीन तंवर 23 मार्च तक अर्जित अवकाश पर हैं और ऐसी संभावना है कि उनकी ओर से अर्जित अवकाश की अवधि एक सप्ताह तक आगे बढ़ाने का आवेदन आ सकता है। नवीन तंवर वर्तमान में चंबा जिला के भरमौर में एडीएम पद पर नियुक्त हैं।
2014 में लिपिक परीक्षा दी
9 साल पहले वर्ष 2014 में नवीन तंवर ने लिपिक परीक्षा में अभ्यार्थी के स्थान पर परीक्षा दी थी। उसके बाद वर्ष 2019 में नवीन संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने के बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए।
लेकिन किसी दूसरे की लिपिक परीक्षा देने के मामले में पिछले करीब एक साल से दूसरे की परीक्षा देने के मामले में ट्रायल चल रहा था। इस मामले में दोषी करार दिए गए नवीन तंवर पर सीबीआई ने तीन साल के कारावास के साथ 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
समाचारों पर संज्ञान लिया
प्रदेश सरकार ने लिपिक परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देने के मामले में समाचार पत्रों में लगातार प्रकाशित हो रहे समाचारों का संज्ञान लिया है। उसके बाद सीबीआई से जानकारी सांझा करने के लिए लिखा है।





