Home » Uncategorized » HPAS कैडर के 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले, पांच को तैनाती

HPAS कैडर के 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले, पांच को तैनाती

शिमला: लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में फिर फेरबदल करते हुए एचपीए कैडर के आठ पुलिस अधिकारियों को तब्दील किया है और पांच अन्य को तैनाती दी है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने गुरुवार देर रात इस संबंधी अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक तैनाती का इंतजार कर रहे एसपी निश्चित सिंह नेगी को कमांडेड होमगार्ड कुल्लू, एसपी (SP) विनोद कुमार को कमांडेड होमगार्ड चम्बा, एसपी भूपेंद्र सिंह नेगी को एसपी सुरक्षा सीआईडी (CID) शिमला, एएसपी (ASP) आशीष शर्मा को एएसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो शिमला और एएसपी रमेश कुमार को एएसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स शिमला तैनात किया है। एएसपी प्रथम बनगढ़ अमित शर्मा-1 को एएसपी स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो सिरमौर लगाया गया है। स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो सोलन की एएसपी श्वेता को तृतीय आईआरबीएन (IRBN) पंडोह का एएसपी नियुक्त किया गया है। इसी तरह स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो सिरमौर के एएसपी तरनजीत सिंह को प्रथम आईआरबीएन बनगढ़ का एएसपी लगाया है। डीएसपी ट्रेनिंग कॉलेज पीटीसी डरोह कुलदीप कुमार अब स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो सोलन के डीएसपी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *