Home » Uncategorized » हैरोइन तस्करी के मामले में परवाणू पुलिस ने दिल्ली से दबोचा नाइजीरियन

हैरोइन तस्करी के मामले में परवाणू पुलिस ने दिल्ली से दबोचा नाइजीरियन

सोलन: सोलन पुलिस द्वारा हैरोइन तस्करी के मामले में एक नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। कुछ दिनों पहले हैरोइन तस्करी के मामले में गिरफ्तार किए गए 2 युवकों से पूछताछ के बाद इस नाइजीरियन नागरिक की गिरफ्तारी हुई है। आरोपी को पुलिस परवाणू ले आई है। एसपी गौरव सिंह ने बताया कि जिले की स्पैशल टीम ने सूचना के आधार पर 2 युवकों रिषभ सहगल व अनिश को 49 ग्राम से ज्यादा हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया था और इनके खिलाफ मामला दर्ज दर्ज कर पूछताछ की गई। जांच के दौरान सामने आया है कि आरोपी अनिश सोनकर इससे पूर्व भी नशा तस्करी में संलिप्त रहा है तथा इसके विरुद्ध 3 आपराधिक मामले हरियाणा के कालका थाने में दर्ज हैं। इन आरोपियों की छानबीन से ज्ञात हुआ कि चिट्टे की इस खेप को दिल्ली से एक नाइजीरियन व्यक्ति से खरीद कर लाए थे। इस पर थाना परवाणू की टीम ने इस चिट्टे की खेप के मुख्य सप्लायर आरोपी मामने टीडी को द्वारिकापुरी दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12