- कट मोशन और बजट पर डिवीजन की मांग भी उठाई कांग्रेस के 6 विधायकों पर दल बदल कानून के तहत कार्रवाई आशंका।
- अपने बजट को पास करने के लिए कांग्रेस सरकार अपना सकती है या हथकंडा-जयराम।
शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बीजेपी के विधायक दल के साथ राज्यपाल से मुलाकात कर सदन में बजट के लिए डिवीजन ऑफ वोट की मांग की। उन्होंने आशंका जताई है कि अपने बजट को पास करने के लिए कांग्रेस सरकार भाजपा के प्रत्याशी को वोट डालने वाले विधायकों पर दल बदल कानून के तहत कार्रवाई कर सकती है।
जयराम ठाकुर ने अपने विधायकों के साथ राज्यपाल से की मुलाकात
साथ ही कहा कि राज्यसभा के चुनाव में दल बदल कानून लागू नहीं होता है। कांग्रेस की सरकार में है जब अपना बजट को पास करने के लिए इस तरह की कार्रवाई करने की तैयारी में है। इसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। जयराम ठाकुर अपने विधायकों के साथ राज्यपाल से मुलाकात करने सुबह राज भवन पहुंचे थे।
भाजपा विधायकों के साथ मार्शल ने किया दुर्व्यवहार-ठाकुर
इस दौरान उन्होंने बताया कि राज्यपाल को सत्र के दौरान हो रही सभी गतिविधियों से अवगत कराया और बताया कि किस तरह से अध्यक्ष के कमरे में जाते हुए भाजपा के विधायकों के साथ मार्शल ने दुर्व्यवहार किया है। जो हिमाचल के इतिहास में आज तक पहली बार नहीं हुआ है।





