Home » Uncategorized » SHIMLA MURDER CASE :राजधानी में निर्मम हत्या का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार…

SHIMLA MURDER CASE :राजधानी में निर्मम हत्या का आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार…

शिमला: शिमला के मॉलरोड पर पुलिस के रिपोर्टिंग रूम के सामने युवक की गंडासे से हत्या करने वाले आरोपी को शिमला पुलिस ने पकड़ लिया है। शिमला पुलिस की टीम ने हत्या के आरोपी को हरियाणा के सिरसा से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पकड़ कर शिमला लाया जा रहा है। बताया जा रहा है आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद सिरसा में किसान आंदोलन में जाकर छिप गया था। आरोपी शिमला मालरोड पर पुलिस के रिपोर्टिंग रूम के सामने युवक की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया था। आरोपी ने पर पुलिस के रिपोर्टिंग रूम के सामने युवक ने गंडासे हथियार से कई बार करके उसे लहूलुहान कर दिया। आरोपी आधी रात को रेस्टोरेंट में घुसा और तोडफ़ोड़ करने के बाद रेस्टोरेंट के 21 वर्षीय कर्मचारी पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस वारदात में कर्मचारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी दुकान से चोरी करने के इरादे से आया था और रेस्टोरेंट में काम करने वाले युवक की हत्या कर डाली। युवक की हत्या की सारी वारदात रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने आधी रात को सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपी की पहचान की, उसके बाद आरोपी को सिरसा से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को पकडऩे के लिए शिमला पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थी। एसपी शिमला संजीव गांधी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कड़ी मशक्त के बाद आरोपी को सिरसा से गिरफ्तार कर लिया है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत दयनीय : जयराम ठाकुर

शिमला के मॉल रोड़ में हुई युवक की हत्या पर विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में घटना को लेकर बड़ा आक्रोश है। मॉल रोड़ पर पुलिस रिर्पोटिंग रूम के सामने इस तरह की घटना होना पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल है। सरकार ने पुलिस को अपराधियों को पकड़ने के बजाय विधायकों के फोन टैपिंग के काम में लगाया हैं। विधान सभा के सदस्य सुधीर शर्मा को धमकी मिली है और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर भी बीते दिनों हमला हुआ है। देवभूमि में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। चौपाल विधायक बलबीर वर्मा ने भी युवक की हत्या पर पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े किए और कहा है कि पुलिस नाइट पेट्रोलिंग करने के बजाय सोई हुई थी। युवक को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी शिमला से चंडीगढ़ फरार हो गया और पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। पुलिस रिपोर्टिंग रूम के बाहर युवक मदद के लिए चीखता रहा लेकिन पुलिस की नींद वारदात के बाद ही खुली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *