Home » Uncategorized » 10 महीने में 9 करोड़ से अधिक बोतल शराब गटक गए, हिमाचल सरकार ने मिल्क सेस लगा कमाए 90.77 करोड़….

10 महीने में 9 करोड़ से अधिक बोतल शराब गटक गए, हिमाचल सरकार ने मिल्क सेस लगा कमाए 90.77 करोड़….

शिमला: हिमाचल के लोग बीते 10 महीन में 9 करोड़ अधिक बोतल शराब पी गए। विधानसभा सदन में प्रश्नकाल के दौरान उद्योगमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि हिमाचल में बीते 10 महीने में 9 करोड़ से अधिक शराब की बोतले बिकी है। सरकार ने शराब की बोतल पर मिल्क सेस लगाकर 90.77 करोड़ रुपये कमाए हैं। उन्होंने कहा कि मिल्क सेस 10 रुपये प्रति बोतल लगाया गया है। इस वित्त वर्ष के अंत तक 100 करोड़ रुपये इकट्ठा होने के आसार है। शराब से होने वाली इस कमाई का उपयोग दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

कांगड़ा में बिकी सबसे ज्यादा शराब!
बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा और कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल का जवाब देते हुए उद्योग मंत्री ने बताया कि जिला कांगड़ा मे सबसे ज्यादा 16.52 करोड़, शिमला में 13.79 और मंडी में 9 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई है। वित्तीय वर्ष 2-23-34 में सरकार द्वारा आबारी अधिनियम के तहत 2350.81 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

कहां बिकी कितनी बोतलें
इसमें से 31 जनवरती 2024 तक 2187 करोड़ रुपये का राजस्व विभाग द्वारा एकत्र कर लिया गया है। कांगड़ा में बीते 10 महीने के दौरान 1.65 करोड़, शिमला में 1.37 करोड़, मंडी में 93 लाख, बद्दी में 72 लाख, बिलासपुर में 52 लाख, चंबा में 53 लाख और हमीरपुर में 46 लाख शराब की बोतलें बिकीं।

‘अगले साल ठेकों की निलामी पर सीएम लेंगे फैसला’
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बताया कि अगले साल ठेकों की नीलामी पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ही फैसला लेंगे। विधायक केवल सिंह पठानिया के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-34 में नई आबाकारी नीति के तहत शराब की खुदरा दुकानों का आवंटन नीलामी एवं टेंडर से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *