Home » Uncategorized » बिलासपुर में ट्रक की चपेट में आने से राहगीर की हुई दर्दनाक मौत….

बिलासपुर में ट्रक की चपेट में आने से राहगीर की हुई दर्दनाक मौत….

घुमारवीं: पुलिस थाना घुमारवीं के तहत राजमार्ग शिमला-मटौर पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार हादसा शिमला-मटौर मार्ग पर करीब सुबह 9 बजे पेश आया। जब घुमारवीं से हमीरपुर की ओर जा रहे ट्रक (HP 24B 2143) ने सड़क किनारे जा रहे राहगीर को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि व्यक्ति का सिर का हिस्सा अलग हो गया है। स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की पहचान रमेश सिंह उर्फ तारा सिंह, पुत्र मेघाराम, निवासी नसवाल के रूप में हुई है।बता दें कि इस मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उस समय एक बाइक चालक ने राहगीर को टक्कर मार दी थी और राहगीर की मौत हो गई थी। इसके अलावा यहां पर एचआरटीसी की बस भी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और चालक की मौत हो गई थी।     डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक की चपेट में आने से एक राहगीर की मौत हो गई है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर गाड़ी को जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि गाड़ी सड़क से काफी बाहर है। छानबीन के बाद ही हादसों के कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12