सोलन: करोड़ों का लोन चुकाने में नाकाम रहने पर शिमला की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी को फ़िलहाल सील कर दिया गया है। यह कार्यवाही केनरा बैंक चंडीगढ़ की ओर से की गई है फिलहाल यूनिवर्सिटी को आम छात्रों के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं इस मामले पर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ने छात्र-छात्राओं को कि तरह की दिक्कत ना होने का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार, सील की गई यूनिवर्सिटी पर बहुत बड़ा लोन का अमाउंट बाकी है। जानकारी के मुताबिक शिमला की एपीजी यूनिवर्सिटी पर केनरा बैंक को यूनिवर्सिटी ने करीब 39 करोड़ का लोन देना है। ऐसे में लोन न चुकाने को लेकर बैंक की ओर से कैंपस को सील किया गया। अब यहां पढ़ाई करने वाले छात्रों के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यहां पर देश-विदेश से हजार छात्र पढ़ाई करते हैं। इस यूनिवर्सिटी में एजुकेशन एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत विदेशी यूनिवर्सिटियों से भी स्टूडेंट पढ़ाई करने के लिए आते हैं।
इस यूनिवर्सिटी की ओर से छात्रों के लिए बाकायदा एक
सर्कुलर भी जारी किया गया है। जिसमें ये कहा गया है कि पूरे
यूनिवर्सिटी परिसर को सील करने की अचानक कार्रवाई के
कारण विश्वविद्यालय का कामकाज प्रभावित हुआ है।
यूनिवर्सिटी इस मामले में गतिरोध को जल्द से जल्द सुलझाने
की पूरी कोशिश कर रही है और उपरोक्त के मद्देनजर
विश्वविद्यालय सोमवार 12 फरवरी से शनिवार 17 फरवरी
बंद रहेगा। बता दें कि फर्जी डिग्री मामले में भी इस यूनिवर्सिटी
का नाम सामने आ चुका है। प्राइवेट यूनिवर्सिटी शिमला के रजिस्ट्रार अंकित का कहना है कि बैंक के साथ लेन देन को लेकर हमारा कैंपस सील हुआ है। हमने 12 फरवरी से 17 फरवरी तक यूनिवर्सिटी को बंद करने का फैसला लिया है। हम बैंक के साथ मामले का निपटारा कर रहे हैं।




