Home » Uncategorized » सतलुज नदी में गिरी कार हादसे में लापता व्यक्ति के परिजन पहुंचे घटनास्थल, तमाम पहलुओं को बारीकी से देखा

सतलुज नदी में गिरी कार हादसे में लापता व्यक्ति के परिजन पहुंचे घटनास्थल, तमाम पहलुओं को बारीकी से देखा

रामपुर: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला मुख्यालय के पास कशांग नाले से सतलुज नदी में गिरी कार में लापता हुए मामले में तमिलनाडु के व्यक्ति की खोज के लिए रिश्तेदार भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल पर जाकर तमाम पहलुओं को बारीकी से देखा. लापता व्यक्ति के परिजनों ने जिलाधीश किन्नौर से भी चर्चा कर खोज अभियान को तेज करने की मांग की.

घटनास्थल से मिला लापता पर्यटक का मोबाइल
बता दें, 4 फरवरी को किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांग पीओ के पास पांगी नाले में नेशनल हाईवे 5 से एक टोयोटा इनोवा क्रिस्टा कार सतलुज नदी में गिर गई थी, जिसमें चालक समेत तीन लोग स्वार थे. हादसे में एक तमिलनाडु का पर्यटक घायल हो गया था और लाहौल स्पीति के निवासी चालक व अन्य पर्यटक वाहन समेत पानी में बह गए थे. रेस्क्यू टीम ने वाहन को पानी से बाहर निकाला, जिसमें चालक का शव फंसा था, लेकिन पर्यटक का अब तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है. मंगलवार को लापता पर्यटक का मोबाइल घटनास्थल पर खोज में जुटी टीम को मिला.

सर्च अभियान में लगी टीमों को तेजी लाने के दिए निर्देश 
उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने भी घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने तमिलनाडु के लापता पर्यटक 45 वर्षीय वेत्री दुरई सामी की खोज के लिए चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन का जायजा लिया. उन्होंने इस दौरान सर्च अभियान में लगी टीमों को तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि लापता व्यक्ति को शीघ्र ढूंढा जा सके.

परिवार ने रेस्क्यू टीम से घटना की ली विस्तृत जानकारी 
सर्च अभियान में एनडीआरएफ, पुलिस व होमगार्ड की रेस्क्यू टीमें शामिल हैं. वेत्री दुरई सामी के रिश्तेदार भी काशांग नाला दुर्घटना स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त कार को भी देखा और रेस्क्यू टीम से घटना की विस्तृत जानकारी ली. बता दें, कुछ समय पहले उन्होंने लापता व्यक्ति को ढूंढ़ने वाले को इनाम के तौर पर 1 करोड़ रुपये देने की भी बात कही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *