Home » Uncategorized » Aaj Ka Panchang, 8 February 2024 : मासिक शिवरात्रि व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और योग

Aaj Ka Panchang, 8 February 2024 : मासिक शिवरात्रि व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और योग

राष्ट्रीय मिति माघ 19, शक संवत 1945, माघ कृष्ण, त्रयोदशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2080। सौर माघ मास प्रविष्टे 26, रज्जब 27, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 08 फरवरी सन् 2024 ई। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।

त्रयोदशी तिथि पूर्वाह्न 11 बजकर 18 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। उत्तराषाढ़ नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 14 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। सिद्धि योग रात्रि 11 बजकर 09 मिनट तक उपरांत व्यतीपात योग का आरंभ। वणिज करण पूर्वाह्न 11 बजकर 18 मिनट तक उपरांत शकुनि करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 10 बजकर 04 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार 
मेरु त्रयोदशी (जैन) मासिक शिवरात्रि व्रत (नरक निवारण चतुर्दशी)।

सूर्योदय का समय 8 फरवरी 2024 : 
सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 8 फरवरी 2024 : शाम 6 बजकर 5 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त 8 फरवरी 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 21 मिनट से 6 बजकर 13 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 25 मिनट से 3 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 6 बजकर 3 मिनट से 6 बजकर 29 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 5 मिनट से 8 बजकर 28 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 8 फरवरी 2024 :

राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 10 बजकर 45 मिनट से 11 बजकर 29 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 3 बजकर 9 मिनट से 3 बजकर 53 मिनट तक। भद्राकाल का समय सुबह 11 बजकर 17 मिनट से रात में 9 बजकर 42 मिनट तक।

आज का उपाय :
 गुरुवार के दिन पूजा के समय भगवान विष्णु को नारियल अर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *