Home » Uncategorized » देशभर के 61 छावनी क्षेत्रों के मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल एक साल और बढ़ा, अधिसूचना हुई जारी…

देशभर के 61 छावनी क्षेत्रों के मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल एक साल और बढ़ा, अधिसूचना हुई जारी…

शिमला: रक्षा मंत्रालय ने देश की 56 छावनी परिषदों समेत प्रदेश की छह छावनियों में मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल एक वर्ष के लिए फिर बढ़ा दिया है। इन सभी मनोनीत सदस्यों का कार्यालय 10 फरवरी को समाप्त हो रहा है। रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव राकेश मित्तल के अनुसार 11 फरवरी से छावनी परिषदों के मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। अब आगामी एक वर्ष तक छावनी बोर्ड की बैठकों में मनोनीत सदस्यों को आमंत्रित किया जाएगा। बता दें कि रक्षा मंत्रालय की ओर से इन दिनों छावनी के सिविल क्षेत्र को पंचायती राज में विलय की प्रक्रिया जोरों पर चल रही है। ऐसे में छावनियों में चुनाव संबंधित कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। अभी तक देश की लगभग 61 छावनी क्षेत्रों में से 31 छावनियों के सिविल क्षेत्र को छावनी से बाहर करने की कवायद चल रही है। जब तक छावनियों का विलय नगर निकाय में नहीं होता, तब तक मनोनीत सदस्यों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। हिमाचल के छावनी क्षेत्र में
चंबा में बकलोह, डलहौजी, और सोलन में कसौली, डगशाई, सुबाथू और और शिमला में जतोग को भी शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *