शिमला: प्रदेश की पुलिस पर इन दिनों धन उगाही के गंभीर आरोप लग रहे हैं। पुलिस अधीक्षक एसपी शिमला को ऐसी दो से तीन शिकायतें मिली हैं। जिसमें रामपुर और कुल्लू पुलिस पर जुए की आड़ में पैसा इकट्ठा करने के आरोप हैं। जिस पर SP शिमला ने इसकी जांच तेज कर कई शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज कर दिए है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में FIR भी दर्ज हो सकती है। आपको बता दें कि बीते माह रामपुर के इंटरनेशनल लवी मेले के दौरान और इसके बाद कुछ दिनों तक रामपुर व कुल्लू पुलिस ने जुआरियों को पकड़ने के लिए मुहिम छेड़ी थी। इसी कड़ी में रामपुर व ब्रो पुलिस ने कुल्लू जिले के निरमंड के पोशना 35 जुआरियों को 18 लाख 38 हजार 610 रुपए की नगदी के साथ रंगे हाथ पकड़ा था। वहीं SP को दी शिकायत में ये भी आरोप लग रहे हैं किपकड़ी गई राशि दो से तीन गुणा ज्यादा हो सकती है, लेकिन पैसा आधा भी शो नहीं किया गया। पुलिस महकमे से ही रिटायर हेड कॉन्स्टेबल ने भी आरोप लगाया कि वह बैंक से पैसा लेकर घर की ओर निकला था और उससे पुलिस ने सारे पैसे ले लिए पुलिस ने पैसे ले लिए और केस नहीं बनाया।





