Home » Uncategorized » भाजपा विधायकों ने सेब की पेटियों के साथ तपोवन विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन

भाजपा विधायकों ने सेब की पेटियों के साथ तपोवन विधानसभा परिसर में किया प्रदर्शन

धर्मशाला: हिमाचल विधानसभा के धर्मशाला स्थित तपोवन में चल रहे शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शनिवार को भी विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली सुक्खू सरकार की गारंटी को लेकर विधानसभा परिसर में खूब हल्ला बोला।इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने गारंटी दी थी कि सत्ता के आने के बाद किसान-बागवान सेब के दाम खुद तय करेंगे। लेकिन सरकार बन जाने के बाद जब किसान-बागवानी मंत्री से मिले तो मंत्री ने कह दिया कि देश में ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि इन झूठी गारंटियां हम कांग्रेस को भूलने नहीं देंगे। जो कहा है, वह करना पड़ेगा। हिमाचल के लोगों को कांग्रेस द्वारा ठगने नहीं देंगे। कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले 10 गारंटी दी थी जिनमें एक गारंटी बागवानों को उनके फलों के दाम खुद तय करने की दी थी जिसे पूरा नहीं किया गया है और जब किसान बागवान सरकार के पास इस गारंटी को लेकर पहुंचे तो सरकार ने कहा कि दुनिया में कहीं भी ऐसा कानून नहीं है जहां पर बागवान खुद अपने फलों का दाम तय कर सकते हो।जयराम ठाकुर ने तंज कसते हुए कहा कि जब ऐसा कानून ही नहीं है तो कांग्रेस ने ऐसी झूठी गारंटी बागवानों को क्यों दी। सरकार ने किसानों बागवानों को ठगा है इसलिए विपक्ष लगातार गारंटी को याद दिलाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय सत्र के दौरान सरकार को उनकी गारंटियों की याद दिलाई गई है और आने वाले समय में बची हुई पांच अन्य गारंटी को लेकर भी सरकार से सवाल किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]