Aaj Ka Rashifal: 23 दिसंबर 2023 को शनिवार का दिन रहेगा और मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि सुबह 07:12 तक रहेगी. इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी. इस दिन भरणी नक्षत्र और कृत्तिका नक्षत्र रहेगा. आज शनिवार को शिव योग और सिद्ध योग रहेगा. चंद्रमा का संचार वृषभ राशि पर रहेगा. शनिवार, 23 दिसंबर को सुबह 09:47 से 11:06 तक राहुकाल रहेगा.
ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, 23 दिसंबर का दिन वृषभ राशि वालों को बिजनेस में फायदा हो सकता है. वहीं कर्क राशि वालों को सच्चा प्यार मिलने की संभावना है. कन्या और तुला राशि वालों को काम में सफलता मिलेगी. वहीं धनु राशि वालों के लिए विवाद से बचना ही बेहतर होगा. आज शनिवार, 23 दिसंबर का दिन (Rashifal) मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं.
मेष राशि (Aries): आज आपकी रचनात्मकता दोस्तों को आपकी ओर खींच सकती है. व्यापारियों के लिए हीरा, कोयला, चूना आदि क्षेत्र लाभ दे सकते हैं. आपका जीवन सहज और सामान्य रहे तो ही आपके लिए अच्छा है. अचानक आई जिम्मेदारी आपकी दिन की योजनाओं में रुकावट डाल सकती है. आज आपको लगेगा कि आप दूसरों के लिए ज्यादा और खुद के लिए कम कर पा रहे हैं.
मिथुन राशि (Gemini): आज आप खुद को बेहतर और आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे. आपकी सफलता का मंत्र यह है कि उन लोगों की सलाह पर पैसे लगाएं, जो मौलिक सोच रखते हों और अनुभवी भी हों. घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है. आपकी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है. साझेदारी के लिए अच्छे मौके हैं, लेकिन भली-भांति सोचकर ही कदम बढ़ाएं.
सिंह राशि (Leo): आज आप अपनी मेहनत के जरिए परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब रहेंगे. बिजनेसमैन किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं. किसी जरुरी काम में भी सफलता मिल सकती है. मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है. मछलियों को आटे की गोलियां बनाकर डालें, आपका दिन अच्छा बीतेगा.
कन्या राशि (Virgo): आज आप खाली समय का आनंद ले सकेंगे. बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है. मां की बीमारी परेशान कर सकती है. उनका ध्यान बीमारी से हटाकर किसी और चीज पर लगाने की कोशिश करें. दफ़्तर का माहौल आज आपके लिए काफी मुश्किल हो सकता है. सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यकीन न करें.
वृश्चिक राशि (Scorpio): आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. अगर जीवनसाथी से सलाह से काम करेंगे, तो फायदा मिलेगा. वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लें. पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच समझकर लेना अच्छा रहेगा. ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस हो सकती है. कहीं बाहर जाने से पहले माता-पिता के पैर छूकर जाएं, आपके काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी.
धनु राशि (Sagittarius): आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन ख़र्च में इजाफा आपके लिए बचत को और ज़्यादा मुश्किल बना देगा. दोस्त और रिश्तेदार आपकी मदद करेंगे और आप उनके साथ काफी खुशी महसूस करेंगे. विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, नए विचार फायदेमंद साबित होंगे. नफरत की भावना महंगी पड़ सकती है.





