Home » Uncategorized » सीसे स्कूल चामियां में जिलास्तरीय एनएसएस चयन शिविर का हुआ आयोजन…

सीसे स्कूल चामियां में जिलास्तरीय एनएसएस चयन शिविर का हुआ आयोजन…

सोलन : कसौली उपमंडल के सीनियर सेकंडरी स्कूल चामियां में शुक्रवार को एक दिवसीय जिलास्तरीय एनएसएस चयन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिला की सभी 74 एनएसएस इकाईयों के 2-2 वालंटियर ने भाग लिया। एनएसएस के जिला समन्वयक डीआर भट्टी ने बताया कि इस शिविर में 37 ब्वॉयज और 37 गल्र्ज एनएसएस वालंटियर का चयन किया जाएगा। यहां चयनित वालंटियर दिसंबर माह के अंत में ऊना जिला में होने वाले एनएसएस के मेगा कैंप में भाग लेंगे। इस एक दिवसीय कैंप में 148 वालंटियर ने भाग लिया। इसमें ऑब्जर्वर की भूमिका प्रिंसिपल ब्वॉयज सीसे स्कूल अर्की के राज कुमार शर्मा ने निभाई। इसके अलावा चामियां सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. एसके शर्मा. एनएसएस की जिला सहायक समन्वयक संतोष, उप-समन्वयक शंकर देव शर्मा, संदीप शर्मा व सीमा शर्मा समेत एनएसएस यूनिट से आए प्रभारी, चामियां स्कूल स्टाफ अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *