Home » Uncategorized » दीया कुमारी” ने ली डिप्टी सीएम के पद की शपथ, सिरमौर क्षेत्र के मुखिया की है जननी…

दीया कुमारी” ने ली डिप्टी सीएम के पद की शपथ, सिरमौर क्षेत्र के मुखिया की है जननी…

दिल्ली : सिरमौर रियासत के राजवंश के मुखिया लक्ष्यराज की माता व सिरमौर रियासत के अंतिम शासक राजेंद्र प्रकाश की दोहती ‘‘दीया कुमारी’’ को राजस्थान में उप मुख्यमंत्री की बागडोर मिली है। शुक्रवार को दीया कुमारी ने पद की शपथ ली। इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री सहित दोनों उप-मुख्यमंत्रियों को शपथ दिलाई। बता दें कि ये कार्यक्रम जयपुर में अल्बर्ट हॉल के सामने आयोजित हुआ।

आपको बता दें कि करीब 11 साल पहले जयपुर राजघराने की राजमाता पदमिनी देवी (Padmini Devi) ने दोहते लक्ष्यराज को मंगलतिलक के बाद सिरमौर रियासत का मुखिया बनाने का ऐलान किया था। अपरो़क्ष तौर पर कहें तो राजा घोषित किया था। चूंकि उस समय लक्ष्यराज की उम्र 9 साल की थी, लिहाजा राज परिवार के सदस्य व पूर्व विधायक अजय बहादुर सिंह को केयर टेकर बनाने का भी ऐलान हुआ था।

सिरमौर रियासत के अंतिम शासक की बेटी पदमिनी देवी का विवाह जयपुर राजघराने के महाराजा बिग्रेडियर भवानी सिंह से हुआ था। दीया कुमारी उनकी इकलौती संतान है। जबकि दीया कुमारी के दो बेटे व एक बेटी है। बड़े बेटे पदमनाभ सिंह को जयपुर की राजगद्दी पर काबिज किया गया, जबकि छोेटे बेटे लक्ष्यराज को सिरमौर रियासत का मुखिया बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *