Home » Uncategorized » डीएवी लठियाणी की छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व….

डीएवी लठियाणी की छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर करेंगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व….

हमीरपुर: डीएवी स्कूल की क्लस्टर स्तर की दो दिन की नेशनल स्पोर्ट्स का आयोजन डीएवी हमीरपुर में किया गया। इसमें डीएवी लठियाणी की छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपना शानदार प्रदर्शन किया। अब स्कूल की छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। जानकारी के अनुसार अंडर-14 में बास्केटबॉल की लड़कियों का फाइनल मैच डीएवी लठियाणी व डीएवी पालमपुर के बीच खेला गया। इसमें आरुषि, कनिका ठाकुर, सिया, हेमांगी, नव्या, अनिष्का, सिद्धि, दिव्या, व यशिका ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत हासिल की। आरुषि को प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ व कनिका ठाकुर को मैच के बेहतरीन प्रदर्शन के खिताब से सम्मानित किया गया। वहीं, अंडर-17 बास्केटबॉल में लड़कियों का फाइनल मैच डीएवी लठियाणी व डीएवी मंडी के बीच खेला गया। डीएवी लठियाणी की तरफ से खेलते हुए वर्षा, वंशिका, अंशिका, समीक्षा, श्रेया व अंकित ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। वर्षा को प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ व वंशिका को मैच का बेहतरीन खिलाड़ी घोषित किया गया। अंडर-14 लड़कों की बास्केटबॉल की टीम में सार्थक, रूद्र, वत्सल, अभिनव, दिव्यांश कालिया व आरव की टीम का फाइनल मैच डीएवी नादौन के साथ हुआ। इसमें डीएवी लठियाणी के छात्रों ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने अभिभावक, विद्यार्थी, अध्यापक व स्कूल कोच चंद्रमोहन को बधाई दी और बच्चों के उत्साह और मेहनत के लिए उनकी प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *