Home » Uncategorized » सरकार की झूठ बोल राज करो की नीति को जान चुकी है जनता : विशाखा

सरकार की झूठ बोल राज करो की नीति को जान चुकी है जनता : विशाखा

सोलन: कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश में जिस तरह अपने 1 साल के होने का जश्न मनाया है उस से हिमाचल की जनता को बहुत निराशा हाथ लगी है और इस सरकार की झूठ बोल राज करो की नीति को जान चुकी है! ये बात भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सोलन मंडल अध्यक्ष विशाखा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं उन्होंने कहा कि 1 साल के शासन में 1100 करोड़ का लोन लेकर हिमाचल की जनता पर कर्ज तो कर दिया मगर अपने द्वारा दिए गए वादे व 10 गारंटी और भोली-भाली महिलाओं से ₹1500 देने के झूठे वादे का आज तक कोई अता पता नहीं एक तरफ जहां केंद्र सरकार महिलाओं को सशक्त करने के लिए कानून बना रही है वहीं हिमाचल सरकार महिलाओं को लेकर बिल्कुल
संवेदनशील नहीं दिख रही है, आपदा राहत में केंद्र सरकार द्वारा आया हुआ पैसा हिमाचल सरकार का पीड़ितों को न देकर जश्न मनाने पर खर्च किया गया। उन्होंने कहा कि महिला उत्थान के लिए अभी तक कोई ठोस योजनाएं नहीं बनाई गई महिलाओं के रोजगार संसाधन सरजित नहीं किए गए और ना ही महिलाओं को सरकार में बड़े ओहदे पर स्थान दिया गया है जिससे यह प्रतीत होता है कि यह सरकार महिलाओं से वोट लेकर महिला विरोधी बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *