शिमला: हिमाचल प्रदेश को आज नए दो मंत्री मिल सकते हैं। जिला बिलासपुर घुमारवी से राजेश धर्माणी और कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर विधानसभा से MLA यादवेंद्र गोमा को आज दोपहर बाद राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। सूत्रों की अगर मानें तो मुख्यमंत्री ने इन दोनों को शिमला बुला लिया है। आपको बता दें कि घुमारवीं से राजेश धर्माणी तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। बिलासपुर जिले से अभी सुक्खू सरकार में कोई भी मंत्री नहीं है। धर्माणी मुख्यमंत्री के बेहद करीबी माने जाते हैं। इसी वजह से पूर्व वीरभद्र सरकार में वह मंत्री बनते बनते रह गए थे। इसी तरह जयसिंहपुर से यादवेंद्र गोमा दूसरी बार MLA बने हैं। यादवेंद्र गोमा की ताजपोशी के बाद प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा जिले को दूसरा मंत्री मिल जाएगा। वहीं यादवेंद्र गोमा की ताजपोशी के पीछे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को माना जा रहा है, क्योंकि खड़ने ने अनुसूचित जाति (SC) कोटे से कम से कम 2 मंत्री बनाने को कहा था। इस कोटे से अभी धनीराम शांडिल के तौर पर ही एक मंत्री है। राजेश धर्माणी और यादवेंद्र गोमा की ताजपोशी के साथ ही मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट में 11 मंत्री हो जाएंगे और मंत्री का एक ही पद खाली बचेगा। इस पद को अगले साल लोकसभा चुनाव से कुछ दिन पहले भरा जा सकता है। बता दें कि अभी जिला शिमला से 3 मंत्री है रोहित ठाकुर, अनिरूद्ध सिंह, विक्रमादित्य सिंह, सोलन से डॉ कर्नल धनीराम शांडिल,कांगड़ा से चंद्रकुमार, किन्नौर से जगत सिंह नेगी, सिरमौर से हर्षवर्धन चौहान, मंत्री बने है।





