Home » Uncategorized » हिमाचल की कांग्रेस सरकार का 1 साल का कार्यकाल पूरे होने पर BJP ने बिलासपुर में निकाली रोष रैली….

हिमाचल की कांग्रेस सरकार का 1 साल का कार्यकाल पूरे होने पर BJP ने बिलासपुर में निकाली रोष रैली….

बिलासपुर : हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की नेतृत्व वाली सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जहां प्रदेश कांग्रेस इसे जश्न के रूप में मना रही है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा हिमाचल प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर रोष रैली निकालकर सुक्खू सरकार का विरोध कर रही है. इसी के मद्देनजर बिलासपुर जिला के घुमारवीं के दकड़ी चौक से एसडीएम कार्यालय तक जिला भाजपा द्वारा रोष रैली निकाल कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई. वहीं इस रोष रैली में पूर्व कैबिनेट मंत्री राजिंद्र गर्ग सहित बिलासपुर विधायक त्रिलोक जम्वाल, नैनादेवी से विधायक रणधीर शर्मा व झंडूता से विधायक जीतराम कटवाल व भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे. 

वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजिंद्र गर्ग ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल निराशा जनक रहा है और इस एक साल में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार द्वारा दी गयी 10 गारंटियों को पूरा करने के बजाए केवल पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान खोले गए करीब 1,000 से ज्यादा संस्थानों को बंद करने का काम किया है. जिससे कांग्रेस सरकार का व्यवस्था परिवर्तन को लेकर दिए गए नारे का असली चेहरा सामने आया है. साथ ही राजिंद्र गर्ग ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने चुनाव के दौरान जनता के साथ छल व धोखा देकर सत्ता हासिल करने का काम किया और इन झूठी गारंटियों से जनता का ध्यान हटाने के मकसद से आज जश्न मना रही, जिसका कोई औचित्य नहीं है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gallery not found12
[democracy id="1"]
[adsforwp id="47"]