Home » Uncategorized » सोलन नगर निगम की कांग्रेस की बागी ऊषा शर्मा बनी मेयर,भाजपा की मीरा आनंद बनी डिप्टी मेयर….

सोलन नगर निगम की कांग्रेस की बागी ऊषा शर्मा बनी मेयर,भाजपा की मीरा आनंद बनी डिप्टी मेयर….

सोलन : किसी को ‘सरदार’ के तौर पर ‘सरदार’ मंजूर नहीं, तो कोई सरदार पर ही अड़ा है। भारी पड़ी आपस की लड़ाई। ये ही सोलन नगर निगम में कांग्रेस की सियासत का मौजूदा हाल था। दो गुटों में पार्षद बंटने से मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए बड़ी सियासत चल रही थी और इनको एक पाले में लाना आलाकमान के लिए पापड़ बेलने से कम नहीं था।

बता दें कि नगर निगम सोलन के मेयर व डिप्टी मेयर के हुए चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। उलटफेर के तहत कांग्रेस की बागी ऊषा शर्मा को आज मेयर चुन लिया गया है। तो वहीं बीजेपी की पार्षद मीरा आनंद को डिप्टी मेयर चुना गया है। ऊषा को 11 मत पड़े हैं। जबकि मीरा आनंद को 12 मत पड़े। नगर निगम के महापौर और उपमहापौर चुनाव में विधायक समेत कुल 17 मत पड़े। जबकि भाजपा के एक पार्षद अपने निजी कारणों से चुनाव में हिस्सा नहीं ले सके। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस का मेयर व डिप्टी मेयर के पद पर कब्जा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *