Home » Uncategorized » इन विधायकों को सौंपा कांग्रेस सरकार के 1 साल के जश्न की तैयारियों का जिम्मा…

इन विधायकों को सौंपा कांग्रेस सरकार के 1 साल के जश्न की तैयारियों का जिम्मा…

शिमला : राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 11 दिसम्बर, 2023 को जिला कांगड़ा के पुलिस मैदान, धर्मशाला में ‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह के सफल आयोजन के लिए राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में गठित विधायक सुुधीर शर्मा, संजय रतन एवं केवल सिंह पठानिया की चार सदस्यीय समिति जिला प्रशासन के साथ आयोजन से सम्बंधित विभिन्न प्रबंधों पर समन्वय स्थापित करेगी। उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय समारोह में कांग्रेस का वरिष्ठ केंद्रीय नेतृत्व भी भाग लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *