Home » Uncategorized » सोलन में सैक्स रैकेड का हुआ भंडाफोड़, चक्की मोड़ भोजनगर लिंक रोड़ पर स्थित होटल का है मामला,पुलिस तहकीकात में जुटी…

सोलन में सैक्स रैकेड का हुआ भंडाफोड़, चक्की मोड़ भोजनगर लिंक रोड़ पर स्थित होटल का है मामला,पुलिस तहकीकात में जुटी…

सोलन: परवाणु थाना के अंतर्गत एक गुप्त सूचना के आधार पर चक्की मोड़-भोजनगर लिंक रोड़ पर स्थित एक निजि होटल में परवाणू पुलिस ने देर रात रेड की। सूचना एक बड़े जुआ का खेल व देह व्यापार नेटवर्क से जुड़ी थी। वहीं एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रेड़ के दौरान पुलिस को उस निजि होटल में करीब 12 लड़कियाँ जो कि दिल्ली, हरियाणा, सिक्किम, पंजाब राज्य से व दो विदेशी मूल (उज़्बेकिस्तान, नेपाल) की पाई गई, हालात संदिग्ध होने पर इनके पहचान पत्रों की जाँच की गई। वह होटल में हरियाणा व पंजाब राज्यों से सम्बन्धित कई पुरुष भी होटल में मौजूद पाये गये जिनकी भी जाँच की गई। रेड़ के दौरान पाया गया कि होटल मैनेज़र द्वारा इनकी किसी भी प्रकार की डिटेल की एंट्री होटल रजिस्टर में नही की गई थी जबकि इनके द्वारा होटल के कई कमरे लिए गए थे। फ़िलहाल मामले की छानबीन अभी ज़ारी है वहीं सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
गौरव सिंह ने बताया कि सोलन पुलिस द्वारा जिला में संचालित सभी निजि होटल व रैस्टोरैंट पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा किसी भी अवैध गतिविधियों में संलिप्त्ता पाए जाने पर होटल संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *