Home » Uncategorized » “स्वाद में नमकीन, ड्राई फूट्स के साथ ले सकते हैं मजा… क्या आपने खाए हैं किन्नौर के ‘जूते’….

“स्वाद में नमकीन, ड्राई फूट्स के साथ ले सकते हैं मजा… क्या आपने खाए हैं किन्नौर के ‘जूते’….

किन्नौर : सोचिए  जरा अगर आपको कोई यह कहे की क्या आप जूते खाएंगे ? तो लाजमी है कि इश बात पर सामने वाला आग बबूला हो जाएगा कि आखिरकार कोई इस तरह की बात कैसे कर सकता है। लेकिन शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थानीय लोग तो क्या पर्यटक भी किन्नौर के जूते खाने के लिए दूर दूर से वहां पर पहुंच रहे हैं। आखिरकार किन्नौर के इन जूतों में ऐसा क्या खास है ? आइए आपको बताते है। शिमला के ऐतिहासिक मैदान पर हिम इरा फूड फेस्टिवल कार्निवल चल रहा है। जहां पर हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं।

यह फूड कार्निवल यहां पर 18 दिसंबर तक चलने वाला है। किन्नौर जिले से इस फूड कार्निवल में एक स्टॉल लगाई गई है जहां पर किन्नौर से पांच महिलाएं लोगों को वहां के पारंपरिक व्यंजन खिला रही हैं। इनमें से सबसे अधिक लोगों को पसंद आ रहे हैं किन्नौर के जूते। जिन्हें किन्नौर की बोली में क्योदिश थिसपोले जते भी कहा जाता है, या फिर नमकीन जलेबी भी कहते हैं। किन्नौर का यह पारंपरिक व्यंजन जलेबी की तरह ही गोल-गोल बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए पहले बैटर घोला जाता है और उसमे अलग-अलग तरह की चीजों को मिलाया जाता है। फिर जलेबी की तरह से गोल-गोल बनाया जाता है। इस खास डिश को ड्राई फ्रूट से बनी विशेष चटनी के साथ परोसा जाता है। जो खाने में बेहद ही स्वादिष्ट होती है। किन्नौर से पहुंची किरण नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि एनआरएलएम की ओर से उन्हें एक प्लेटफार्म मिला है जहां पर वह किन्नर के पारंपरिक व्यंजनों को लोगों तक पहुंच रही है। जिससे उन्हें रोजगार का एक मौका तो मिला ही है साथ ही वह और किन्नौर की अन्य महिलाएं अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने में भी सक्षम हुई है। किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके स्वयं सहायता समूह का नाम सैराग CLF है। शिमला पहुंचकर वह किन्नौर के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लोगों को चखा रही है। इन नमकीन जलेबियां के अलावा नमकीन चाय और विशेष रूप से बनाए गए मोमो भी वह लोगों को परोस रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *