सोलन: प्राकृतिक आपदा से बेघर हुए प्रभावितों को विशेष राहत पैकेज की पहली किश्त प्रदान करने के उपरांत रात्रि अंधेरे में करीब आठ बजे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू शूलिनी ऑटो रिक्शा यूनियन सोलन के चंबाघाट कार्यालय में पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ सीपीएस संजय अवस्थी एवं अर्की निर्वाचन क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी सहित जिला प्रशासन के कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। वहीं शूलिनी ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन के प्रधान धर्मपाल ठाकुर के नेतृत्व में यूनियन पदाधिकारियों व अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, सीपीएस संजय अवस्थी को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री सोलन में तय समय से करीब पांच घंटे देरी से पहुंचे थे,लेकिन मुख्यमंत्री ने किसी को नाराज नहीं किया और पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रमों में शामिल हुए। शूलिनी ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन सोलन के अंतिम कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू गुरुवार रात्रि करीब आठ बजे पहुंचे,जब चारों तरफ अंधेरा पसरा पड़ा था।
ठोडो मैदान में आपदा प्रभावित परिवारों को विशेष राहत पैकेज की पहली किश्त तीन लाख रुपए के चेक वितरित करने के बाद मुख्यमंत्री जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री बघाट बैंक सोलन के कार्यक्रम में पहुंचे। देर रात्रि करीब आठ बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का काफिला शूलिनी ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन के चंबाघाट कार्यालय के बाहर रूका। यूनियन के सदस्य एवं पदाधिकारी सुबह से ही मुख्यमंत्री के आने की प्रतीक्षा कर रहे थे।
शूलिनी ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन सोलन के प्रधान धर्मपाल ठाकुर की अगुवाई में सैंकड़ों यूनियन सदस्यों व उनके परिवार सदस्यों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व सीपीएस संजय अवस्थी का पुष्पगुच्छ व फूलों की मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान शूनिली ऑटो रिक्शा ऑपरेटर यूनियन सोलन की तरफ से प्रधान धर्मपाल ठाकुर व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री आपदा कोष के लिए एक लाख रुपए का चेक भेंट किया। साथ ही यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों के संदर्भ में मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।
मुख्यमंत्री ने यूनियन की तरफ से रखी गई विभिन्न मांगों और ऑटो संचालन में आ रही दिक्कतों को गंभीरता से सुना। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यूनियन को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों का अध्ययन किया जाएगा और जायज सभी मांगों को प्रदेश सरकार द्वारा पूरा किया जाएगा। उन्होंने यूनियन को ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सभी वर्गों की समस्याओं का निदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। मुख्यमंत्री ने यूनियन की स्थानीय स्तर की समस्याओं का समय पर समाधान करने के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
इस मौके पर यूनियन के सचिव राजेंद्र कश्यप,कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार,उपप्रधान संजय कुमार,संगठन सचिव लाली कुमार,कार्यालय सचिव भूपेंद्र कुमार,पूर्व प्रधान जयदत्त शर्मा,पूर्व प्रधान राम सिंह,पूर्व प्रधान संतोष गुप्ता,पूर्व मुख्य सलाहकार नरेंद्र शर्मा,रामानंद शर्मा,धीरज वर्मा,राम नरेश गुप्ता,रमेश धीमान,संजय कुमार,कृष्णदत्त,नीलकमल, बहादर सिंह,अमित कुमार,नरेश कुमार शर्मा,दीपक,कुशल मोहन लाल ,अनिल कुमार, हेमन्त वर्मा, राजेन्द्र, योगराज, हरजीत सिंह, विजय कुमार, कर्म सिंह, चेतराम, संजू, नरपत राम, सुनील चंदेल, दिनेश कुमार, दीपक कुमार सहित यूनियन के सैंकड़ों सदस्यगण मौजूद रहे।





