Home » Uncategorized » कांग्रेस सरकार की दोगली राजनीति के चलते सुबाथू कॉलेज चढ़ा निजीकरण की भेंट…

कांग्रेस सरकार की दोगली राजनीति के चलते सुबाथू कॉलेज चढ़ा निजीकरण की भेंट…

सोलन: कांग्रेस सरकार की दोगली राजनीति के चलते सुबाथू कॉलेज को सुक्खू सरकार ने निजीकरण की भेंट चढ़ा दिया। जिसके लिए आज कसौली मंडल द्वारा काँग्रेस सरकार के खिलाफ सुबाथू मे धरना प्रदर्शन किया गया,जिसकी अध्यक्षता कसौली पूर्व विधायक डॉ राजीव सैजल ने की। इस धरना प्रदर्शन में कसौली मंडल के अध्यक्ष मदन मोहन मेहता सहित सभी मंडल पदाधिकारी व ज़िला पदाधिकारी उपस्थित रहे । उन्होंने सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया है। ताकि छात्रों के भविष्य से कोई खिलवाड़ ना हो। वहीं धरना प्रदर्शन में स्थानीय जनता का भी भरपूर सहयोग मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *