सोलन : स्पेशल ओलंपिक भारत के चुनाव आज बिलासपुर में संपन्न हो गए। जिसमें सोलन की रश्मि धर सूद को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया व इस चुनाव में स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष मल्लिका नड्डा को चुना गया। वहीं इस चुनाव प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद सोलन पहुंची रश्मि धर सूद का गर्म जोशी से स्वागत किया गया। वहीं इस मौके पर स्पेशल ओलंपिक भारत सोलन इकाई के डी आर चंदेल सहित अन्य सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।





