Home » Uncategorized » करवा चौथ से एक दिन पहले खरीदारी के लिए सोलन बाजार में उमड़ी भीड़…

करवा चौथ से एक दिन पहले खरीदारी के लिए सोलन बाजार में उमड़ी भीड़…

सोलन : करवा चौथ के त्यौहार को लेकर इन दिनों बाजारों में खूब भीड़ देखने को मिल रही है करवे के एक दिन पहले खरीदारी को लेकर सोलन शहर के बाजारों में महिलाओं की गहमागामी काफ़ी बढ़ी है मंगलवार के दिन कपड़ों, मेकअप के सामान के साथ ही करवा चौथ पूजन की सामग्री की खरीदारी के लिए महिलाएं बड़ी संख्या में सोलन बाजार पहुंचीं है। मिठाइयों की दुकानों में भी भारी भीड़ है। बता दें कि करवा चौथ के व्रत के लिए सुहागिनों एवं नव विवाहिताओं ने बाजार में सौंदर्य प्रसाधन एवं अन्य सामग्री की खूब खरीदारी की। महिलाओं ने बताया कि करवा चौथ के त्योहार को लेकर सुहागिनों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

वहीं कारोबारियों का कहना है कि अब जबकि इस त्योहार के लिए केवल आज ही का दिन और रह गया हैं तो आज और कल बाज़ारों में करवा चौथ के बड़े पर्व को मनाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही है। बता दें कि करवा चौथ पर लोग ज्वैलरी से लेकर कपड़े, मेकअप सामग्री,साड़ियां, पूजा कैलेंडर एवं पूजा सामग्री जिसमें पूजा हेतु करवा, छलनी, दीया, फूलबत्ती तथा पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की ख़रीदारी करते हैं। ज्यादातर महिलाएं कथा की किताब और दीपों की भी खरीदारी करती हैं। इसके अलावा, श्रृंगार की वस्तुओं में कांच की लाल चूड़ियां, बिछिया, पायल, लाकेट एवं चूड़ा सहित विभिन्न प्रकार की करवे की थाली खरीदे जाते हैं। इस बार चांदी से बने करवे भी बाज़ार में उपलब्ध हैं जिनकी मांग अधिक होने की उम्मीद है। करवा चौथ के पर्व पर मेहंदी लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए देश भर में इस अवसर पर मेहंदी का बड़ा कारोबार होता है। बाज़ारों, मंदिरों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मेहंदी लगाने वाले बैठ जाते हैं और उनसे मेहंदी लगवाने वाली महिलाओं की लाइन लगी रहती है। दिल्ली में कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर एक ऐसी जगह है जहां हज़ारों महिलाएं हाथों में मेंहदी लगवाती है।अब तो ब्यूटी पार्लरों में भी करवा चौथ के अवसर पर मेहंदी लगाने के विशेष प्रबंध किए जाते हैं वहीं बड़ी मात्रा में घरों में भी मेहंदी लगाने वालों को बुलाया जाता है जिसमें न केवल स्त्री बल्कि पुरुष भी शामिल हैं।

करवा चौथ 31 अक्टूबर या 1 नवंबर 2023 कब ? (Karwa Chauth 31 october or 1 November 2023)

 

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की 31 अक्टूबर 2023 को रात 9.30 मिनट पर शुरू होगी. चतुर्थी तिथि की समाप्ति 1 नवंबर 2023 को रात 9.19 मिनट पर होगी.

 

करवा चौथ व्रत उदयातिथि से मान्य होता है इसलिए इस साल करवा चौथ 1 नवंबर 2023, बुधवार को रखा जाएगा.

करवा चौथ 2023 मुहूर्त (Karwa Chauth 2023 Muhurat)

करवा चौथ के दिन स्त्रियां शाम को चौथ माता, करवा माता और गणपति की पूजा करती है और चंद्रोदय के बाद चंद्रदेव को अर्घ्य दिया जाता है.

    • करवा चौथ व्रत समय – सुबह 06:36 – रात 08:26

 

    • करवा चौथ पूजा मुहूर्त – शाम 05.44 – रात 07.02 (1 नवंबर 2023)

 

    • चांद निकलने का समय – रात 08:26 (1 नवंबर 2023)

करवा चौथ क्यों मनाते हैं (Karwa Chauth Significance)

करवा चौथ के दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले जागकर सरगी खाकर व्रत की शुरुआत करती हैं. उसके बाद महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं. शाम को स्त्रियां दुल्हन की तरह 16 श्रृंगार कर तैयार होती हैं और पूजा करती है. उसके बाद शाम को छलनी से चांद देखकर और पति की आरती उतारकर अपना व्रत खोलती हैं. मान्यता है कि माता पार्वती ने शिव के लिए, द्रौपदी ने पांडवों के लिए करवा चौथ का व्रत किया था. करवा चौथ व्रत के प्रताप स्त्रियों को अखंड सौभाग्यवती रहने के वरदान मिलता है.करवा माता उनके सुहाग की सदा रक्षा करती हैं और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *