Home » Uncategorized » एनसीसी गल्र्ज बटालियन की छात्राओं ने की गंबर नदी की सफाई

एनसीसी गल्र्ज बटालियन की छात्राओं ने की गंबर नदी की सफाई

सोलन।फस्र्ट एचपी गल्र्ज बटालियन सोलन की जेपी यूनिवर्सिटी इंफॉरमेशन एंड टेक्नोलॉजी स्थित एनसीसी यूनिट की छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसके तहत उन्होंने निकटवर्ती गंबर नदी की सफाई की। साथ ही एनसीसी की छात्राओं ने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने और पॉलीथिन व अन्य सामग्री को नदी-नालों में न फैंकने की भी लोगों से अपील की।
फस्र्ट एचपी गल्र्ज बटालियन सोलन के सीओ कर्नल संजय शांडिल ने कहा कि जेपी यूनिवर्सिटी स्थित गल्र्ज एनसीसी यूनिट की कैडेट्स ने पुनीत सागर अभियान और ट्रैकिंग इवेंट के तहत यह अभियान चलाया। कर्नल शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज हैं और एनसीसी कैडेट्स के इस तरह के सामाजिक कार्यों से समाज में चेतना आएगी और हमारे नदी-नाले और जल स्वच्छ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *