Home » Uncategorized » सोलन में चिट्टे के मामले में 4 और गिरफ्तार….

सोलन में चिट्टे के मामले में 4 और गिरफ्तार….

सोलन : अर्की थाना की पुलिस टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवक को चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार युवक चंडीगढ़ से चिट्टा लेकर अर्की क्षेत्र के युवाओं को बेच रहा था। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अर्की के सरली मोड के समीप दो युवकों से 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया था। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी गौरव सिंह ने बताया कि इस मुक़दमे की जाँच को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है और चिट्टा तस्करी के इस नेटवर्क में अभी तक 4 आरोपियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। हाल ही में चंडीगढ़ से गिरफ़्तार किए गए इस खेप के चिट्टा सप्लायर रिक्की पुत्र मामू राम से जा बात की गई तो पता चला कि इस नेटवर्क के फाइनेंसियल मैनेजर जिसके पास नशे से कमाई गये पैसे का सबसे बड़ा भाग जाता था की भी जाँच की गई जिसमें पता चला कि यह चंडीगढ़ में केमिस्ट की शॉप चलाता है और युवाओं को नशे की सप्लाई भी उपलब्ध कराता है। साथ ही इसके एकाउंट्स से नशे की तस्करी से संबंधित लगभग 10 लाख रु के ट्रांज़ेक्शंस पिछले एक साल के दौरान में किए गये हैं। 34 वर्षीय आरोपी रिक्की पांडे पुत्र कमलेश पांडे r/o Ram Darbar, Chandigarh,को अर्की थाना की टीम ने चंडीगढ़ से गिरफ़्तार कर लिया है। फ़िलहाल मुक़दमा में अभी जाँच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *