Home » ताजा खबरें » खाकी ने महिला JBT के ढूंढ निकाले चोरी हुए 10 लाख के गहने…

खाकी ने महिला JBT के ढूंढ निकाले चोरी हुए 10 लाख के गहने…

मंडी : सरकाघाट उपमंडल में JBT के घर सेंधमारी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने महिला अध्यापिका के घर की अलमारी से 3 हजार रुपये की नकदी सहित करीब 10 लाख के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने मामले में  त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश निवासी मोनू को व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कमरे से 13,000/- नकदी व 10,00000/- रुपये के चोरी शुद्ध सोने के गहने बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला चंद्रकांता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 09 अक्टूबर की सुबह 7:50 पर वह ड्यूटी चली गई थी। ड्यूटी के बाद शाम को जब वह करीब 5:00 बजे जब घर पहुंची तो देखा कि मकान का सही तरीके से बन्द था।

महिला ने बताया कि उसने ताला लगाने के पश्चात चाबी वहीं रख दी थी। जब अंदर जाकर देखा तो पाया कि अलमारी से 3000/- कैश व 10 लाख के सोने के गहने (मंगलसूत्र, अंगूठी, दो हाथ के कंगन, चाक, नथ कान के रिम) चोरी हो गए थे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर थाना सरकाघाट में धारा 454,380 IPC मे मुकदमा दर्ज किया और टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[adsforwp id="47"]